मनुष्य जीवन में कुल कितने ऋण हैं?

मनुष्य जीवन में कुल कितने ऋण हैं?    

हिंदू शास्त्र के अनुसार, 
                          मनुष्य जीवन में मुख्यतः तीन प्रकार के ऋण है : देव ऋण, ऋषि ऋण और पितृ ऋण।   

        आइए, इन तीनों ऋण के बारे में कुछ जानने की कोशिश करते हैं ।


1. देव ऋण : 
माना जाता है कि देव ऋण भगवान विष्णु का है। यह ऋण उत्तम चरित्र रखते हुए दान और यज्ञ करने से चुकता होता है। जो लोग धर्म का अपमान करते हैं या धर्म के बारे में भ्रम फैलाते या वेदों के विरुद्ध कार्य करते हैं, उनके ऊपर यह ऋण दुष्प्रभाव डालने वाला सिद्ध होता है।



2. ऋषि ऋण :
 यह ऋण भगवान शंकर का है। वेद, उपनिषद और गीता पढ़कर उसके ज्ञान को सभी में बांटने से ही यह ऋण चुकता हो सकता है। जो व्यक्ति ऐसा नहीं करता है उससे भगवान शिव और ऋषिगण सदा अप्रसन्न ही रहते हैं। इससे व्यक्ति का जीवन घोर संकट में घिरता जाता है या मृत्यु के बाद उसे किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिलती।

 

3. पितृ ऋण :
 यह ब्रह्मा का ऋण माना गया है। पितृ ऋण कई तरह का होता है। हमारे कर्मों का, आत्मा का, पिता का, भाई का, बहन का, मां का, पत्नी का, बेटी और बेटे का। स्वऋण या आत्म ऋण का अर्थ है कि जब जातक, पूर्व जन्म में नास्तिक और धर्म विरोधी काम करता है, तो अगले जन्म में, उस पर स्वऋण चढ़ता है। मातृ ऋण से कर्ज चढ़ता जाता है और घर की शांति भंग हो जाती है। बहन ऋण से व्यापार-नौकरी कभी भी स्थायी नहीं रहती। जीवन में संघर्ष इतना बढ़ जाता है कि जीने की इच्छा खत्म हो जाती है। भाई के ऋण से जीवन में कभी शांति नहीं रहती। हर तरह की सफलता मिलने के बाद अचानक सब कुछ तबाह हो जाता है। 28 से 36 वर्ष की आयु के बीच तमाम तरह की तकलीफ झेलनी पड़े। 
दूसरी ओर यह ऋण हमारे पूर्वजों, हमारे कुल, हमारे धर्म, हमारे वंश आदि से जुड़ा है। इस ऋण को पृथ्वी का ऋण भी कहते हैं, जो संतान द्वारा चुकाया जाता है। बहुत से लोग अपने धर्म, मातृभूमि या कुल को छोड़कर चले गए हैं। उनके पीछे यह दोष कई जन्मों तक पीछा करता रहता है। यदि कोई व्यक्ति अपने धर्म और कुल को छोड़कर गया है तो उसके कुल के अंत होने तक यह चलता रहता है, क्यों‍कि यह ऋण ब्रह्मा और उनके पुत्रों से जुड़ा हुआ है।

 

निष्कर्ष : 

देव ऋण , ऋषि ऋण और पितृ ऋण
      अगर इन तीन ऋण को मनुष्य चुका दे तो उसके द्वारा किए हुए कई पापकर्म नष्ट हो जाते हैं। इन तीन ऋणों को उतारना प्रत्येक हिन्दू का कर्तव्य होता है।




अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने प्रिय जनों को Share जरूर कीजिए। और ऐसे ही जानकारी प्राप्त करने के लिए हमें follow कीजिए , फिर मिलेंगे ऐसे ही एक नई जानकारी के साथ । धन्यवाद।


आप हमारे सोशल मीडिया अकाउंट से भी जुड़ सकते है ...👇👇👇👇


Social Media Links :
👉 Facebook Instagram 👈 
[एक पल खुशी के] (@ekpalkhushike)


Thanks for Visit....











टिप्पणियाँ