सनातन धर्म
।।ॐ।।
।।श्री गणेशाय नमः।।
जय मां भवानी ! जय सनातन धर्म!! हर हर हर महादेव!!!
सनातन धर्म (Eternal Religion)
सनातन धर्म अपने हिंदू धर्म के वैकल्पिक नाम से भी जाना जाता है। वैदिक काल में भारतीय उपमहाद्वीप के धर्म के लिये 'सनातन धर्म' नाम मिलता है। 'सनातन' का अर्थ है - शाश्वत या 'सदा बना रहने वाला', अर्थात् जिसका न आदि है न अन्त। सनातन धर्म मूलतः भारतीय धर्म है, जो किसी समय पूरे बृहत्तर भारत (भारतीय उपमहाद्वीप) तक व्याप्त रहा है। विभिन्न कारणों से हुए भारी धर्मान्तरण के उपरांत भी विश्व के इस क्षेत्र की बहुसंख्यक जनसंख्या इसी धर्म में आस्था रखती है।
सनातन धर्म में कौन कौन आते हैं?
वर्तमान में सनातन का पर्याय हिन्दू है पर सिख, बौद्ध, जैन धर्मावलम्बी भी सनातन धर्म का हिस्सा है, क्योंकि बुद्ध भी अपने को सनातनी कहते हैं। यहाँ तक कि नास्तिक जोकि चार्वाक दर्शन को मानते हैं वह भी सनातनी हैं। सनातन धर्मी के लिए किसी विशिष्ट पद्धति, कर्मकांड, वेशभूषा को मानना जरूरी नहीं।
सनातन धर्म के मूल तत्व
सनातन धर्म के मूल तत्व 👉सत्य, 👉अहिंसा, 👉दया, 👉क्षमा, 👉दान, जप, तप, यम-नियम आदि हैं जिनका शाश्वत महत्व है। अन्य प्रमुख धर्मों के उदय के पूर्व वेदों में इन सिद्धान्तों को प्रतिपादित कर दिया गया था।
नोट : वेद कहते हैं ईश्वर अजन्मा है। उसे जन्म लेने की आवश्यकता नहीं, उसने कभी जन्म नहीं लिया और वह कभी जन्म नहीं लेगा। ईश्वर तो एक ही है लेकिन देवी-देवता या भगवान अनेक हैं। उस एक को छोड़कर उक्त अनेक के आधार पर नियम, पूजा, तीर्थ आदि कर्मकांड को सनातन धर्म का अंग नहीं माना जाता। यही सनातन सत्य है।
।।ॐ।।
असतो मा सदगमय,
तमसो मा ज्योर्तिगमय,
मृत्योर्मा अमृतं गमय।।
भावार्थ : अर्थात हे ईश्वर मुझे असत्य से सत्य की ओर ले चलो, अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलो। मृत्यु से अमृत की ओर ले चलो।
जय मां भवानी! जय सनातन धर्म!! हर हर हर महादेव!!!
निष्कर्ष : इस लेख में हमने सनातन धर्म के बारे में जाना ।
ऐसी ही और भी जानकारी पाने के लिए हम से जुड़े रहे...
धन्यवाद।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें