माता वैष्णो देवी की कथा
ये है माता वैष्णो देवी की सर्वाधिक प्रचलित कथा... सनातन धर्म को मानने वाले माता वैष्णो देवी की महिमा गाते नहीं थकते हैं. हमारे धर्मशास्त्रों में कलयुग में लोगों के कष्ट हरने के लिए देवी-देवताओं के नामजप के साथ-साथ कथाएं भी बेहद उपयोगी बताई गई हैं. स्थान और काल में भेद की वजह से कथाओं में भी कुछ अंतर पाए जाते ह त्रिकूट पहाड़ी पर है माता का दरबार सनातन धर्म को मानने वाले माता वैष्णो देवी की महिमा गाते नहीं थकते हैं. हमारे धर्मशास्त्रों में कलयुग में लोगों के कष्ट हरने के लिए देवी-देवताओं के नामजप के साथ-साथ कथाएं भी बेहद उपयोगी बताई गई हैं. स्थान और काल में भेद की वजह से कथाओं में भी कुछ अंतर पाए जाते हैं बस मन में सच्ची श्रद्धा होनी चाहिए, प्रभु कृपा अवश्य करते हैं. वैसे तो माता वैष्णो देवी से जुड़ी कई कथाएं हैं, पर जो कथा सबसे अधिक प्रचलित है, वह आगे दी जा रही है... वैष्णो देवी ने अपने एक परम भक्त पंडित श्रीधर की भक्ति से प्रसन्न होकर उसकी लाज बचाई. माता ने पूरे जगत को अपनी महिमा का बोध कराया. तब से आज तक लोग इस तीर्थस्थल की यात्रा करते हैं और माता की कृपा पाते हैं. क...